RBI MPC Meeting: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, 5.25% पर बरकरार रखी दरें, RBI गवर्नर ने दिया अपडेट

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 10:05 AM

rbi governor to announce interest rate decision on friday

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा करेंगे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक मुख्य रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रख सकता है, क्योंकि पश्चिम एशिया संकट के कारण महंगाई और आर्थिक...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा की। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। इसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई में बढ़ोतरी नहीं होगी। आपके लोन का ब्‍याज स्थिर रहेगा।

गवर्नर ने कहा कि ग्‍लोबल स्‍तर पर कई सेंट्रल बैंक ब्‍याज दरों को बढ़ा रहे हैं लेकिन आरबीआई की बैठक में रेपो रेट को अनचेंज रखने का फैसला लिया गया है। 

इससे पहले आरबीआई ने फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 पॉइंट की दर कटौती की थी, हालांकि, पिछले मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

RBI गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अध्‍यक्षता में छह सदस्‍यीय MPC ने बुधवार, 3 जून को अपनी तीन दिवसीय पॉलिसी बैठक शुरू की और आज इसपर फैसला आ चुका है। इस बार आरबीआई के सामने कच्‍चे तेल की कीमतें, रुपए में गिरावट और महंगाई बढ़ने का खतरा जैसी चुनौतियां हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!