टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड में दो और लोग गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Edited By Updated: 01 Jul, 2022 10:37 PM

two more people arrested in taylor kanhaiyalal murder case

उदयपुर के नृशंस हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार देर रात दो बजे दो व्यक्ति और गिरफ्तार किए गए। इससे पूर्व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश

उदयपुरः उदयपुर के नृशंस हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार देर रात दो बजे दो व्यक्ति और गिरफ्तार किए गए। इससे पूर्व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। 

अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस अशोक राठौर ने बताया कि इन दो व्यक्तियों को रेकी एवं आपराधिक षड्यंत्र के मामले में बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और 14 दिन की रिमांड पर लिया गया। उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की मंगलवार दोपहर को लोगों रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने अपराध का ऑनलाइन वीडियो पोस्ट कर ‘दर्जी कन्हैयालाल का सिर काटकर हत्या करने का दावा किया। दोनों आरोपियों को घटना के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र से पकड़ लिया गया। 

एक अन्य अधिकारी ने शुक्रवार सुबह कहा कि ‘‘ बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार किए गए दो व्यक्ति दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के सह-साजिशकर्ता थे और उनसे पूछताछ की जा रही है।'' दोनों की पहचान मोहसिन और आसिफ के रूप में की गई है। 

अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस और एसओजी अशोक राठौर ने बताया कि मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को उदयपुर की एक अदालत द्वारा शिनाख्त परेड के लिये न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद अजमेर की उच्च सुरक्षा अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) और राजस्थान पुलिस के विशेष शाखा (एसओजी) के सहयोग से की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!