हिंदू धर्म छोड़कर गए 500 लोगों ने की वापसी, जन्माष्टमी के दिन अपनाया धर्म

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 07:04 PM

500 people who left hinduism returned adopted religion on the day of janmashtam

महाराष्ट्र के पालघर जिले में नवनिर्मित कृष्ण मंदिर में 500 से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की। एक आध्यात्मिक गुरु ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विरार क्षेत्र में लड्डू गोपाल मंदिर में प्राण...

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के पालघर जिले में नवनिर्मित कृष्ण मंदिर में 500 से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की। एक आध्यात्मिक गुरु ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विरार क्षेत्र में लड्डू गोपाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई।

इस समारोह में महाराष्ट्र सरकार में वन मंत्री गणेश नाईक और पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर तथा क्षितिज ठाकुर सहित कई लोग शामिल हुए। आध्यात्मिक गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज ने कहा कि 500 से अधिक ऐसे लोगों ने मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया, जिन्होंने पहले 'आर्थिक' या 'रोजगार संबंधी प्रलोभनों' के कारण अन्य धर्मों को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि उनके संगठन ने अब तक 30,000 से 40,000 लोगों को सफलतापूर्वक हिंदू धर्म में वापस लाने में मदद की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!