दोस्तों को बचाने की कोशिश में 2 किशोरों की डूबने से मौत, पिकनिक मनाने गए थे 4 दोस्त

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 11:28 PM

two teenagers drown while trying to save friends

गुजरात के भावनगर जिले में रविवार को एक चेक डैम में अपने दोस्तों को बचाने की कोशिश कर रहे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि तलाजा तालुका के मथावाड़ा गांव स्थित चेक डैम पर चार दोस्त पिकनिक मनाने गये थे।

नेशनल डेस्क : गुजरात के भावनगर जिले में रविवार को एक चेक डैम में अपने दोस्तों को बचाने की कोशिश कर रहे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि तलाजा तालुका के मथावाड़ा गांव स्थित चेक डैम पर चार दोस्त पिकनिक मनाने गये थे।

अलंग मरीन थाने के एक अधिकारी ने बताया, "पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे समूह के दो सदस्य डूबने लगे। उनके दोस्तों- तुषार शियाल (17) और मिलन शियाल (19) ने उन्हें बचाने की कोशिश की। उन दोनों को बचा तो लिया गया, लेकिन तुषार और मिलन की डूबने से मौत हो गई।" पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिये गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!