योगी सरकार में संस्कार और आधुनिक शिक्षा के केंद्र बने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय

Edited By Updated: 12 May, 2026 09:32 PM

under the yogi government jay prakash narayan sarvodaya vidyalayas have emerged

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। योगी सरकार में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि आधुनिक शिक्षा और भारतीय संस्कारों के केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। योगी सरकार में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि आधुनिक शिक्षा और भारतीय संस्कारों के केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इन विद्यालयों में बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योगी सरकार का फोकस ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करने पर है, जिसमें बच्चों को तकनीकी ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों की भी शिक्षा मिल सके। 

सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति का बच्चों को दिया जा रहा संदेश 

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को निजी स्कूलों जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। स्मार्ट क्लास के जरिए डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ी है। विज्ञान और गणित जैसे विषयों को प्रोजेक्टर और ऑडियो-वीडियो सामग्री के माध्यम से आसान तरीके से समझाया जा रहा है। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि देखी जा रही है। विद्यालयों में योग और ध्यान को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया जाता है, जिससे उनमें अनुशासन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। साथ ही नैतिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया जा रहा है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर किया जा रहा कार्यः निदेशक 

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वो किसी भी स्तर पर निजी विद्यालयों के छात्रों से पीछे न रहें। इसलिए उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बच्चों के सर्वांगीण विकास पर कार्य किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को भी शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनाया गया है। 

योगी सरकार में शिक्षा को मिली प्राथमिकता 

प्रदेश में 103 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं मथुरा, गोंडा, बलिया और कानपुर देहात समेत विभिन्न जिलों में 20 विद्यालय निर्माणाधीन हैं वर्ष 2017 से पहले राज्य में केवल 93 विद्यालय संचालित थे, लेकिन योगी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए लगातार नए विद्यालयों की स्थापना और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। यही कारण है कि सर्वोदय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर लैब और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ योग, प्रार्थना, नैतिक शिक्षा और खेल गतिविधियों को भी नियमित रूप से शामिल किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!