UP: Lucknow के ट्रांसपोर्टनगर में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, दबकर 5 लोगों की मौत

Edited By Updated: 07 Sep, 2024 08:32 PM

up a three storey building collapsed in transport nagar lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला एक इमारत ढह गई जिसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 अन्य घायल हुए हैं जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला एक इमारत ढह गई जिसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 अन्य घायल हुए हैं जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, इस घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं जिन्हें राजधानी के लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य अब भी जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान अभी की जानी बाकी है। यह घटना शाम करीब पांच बजे घटी। इस भवन का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस तीन मंजिला इमारत में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। इस भवन का निर्माण करीब चार वर्ष पहले किया गया था। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा कि यह घटना सरोजनी नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शाम करीब पांच बजे घटी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल को राहत कार्य में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!