नाबालिग लड़कियों का पीछा कर करता था छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

Edited By Updated: 27 Mar, 2023 07:08 PM

used to molest minor girls police arrested the accused

उत्तरी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में नाबालिग लड़कियों का पीछा करने और उनके सामने अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में नाबालिग लड़कियों का पीछा करने और उनके सामने अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दो मार्च को हुई और आरोपी संजय (33) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक (8 और 10 साल की उम्र की) दो नाबालिग बहनें अपने घर के बाहर खेल रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उनके सामने अश्लील हरकतें कीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के एक दिन बाद, पीड़िता की मां ने पुलिस से संपर्क किया और एक लिखित शिकायत दी। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरिकबाल सिंह सिद्धू ने कहा कि शनिवार को सूचना मिली थी कि संजय अपने दोस्त से मिलने रोहिणी इलाके में आने वाला है। इसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!