Edited By Parveen Kumar,Updated: 09 Mar, 2026 06:36 PM

कर्नाटक के Bagalkot जिले से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने नाबालिग बेटे से शहर की एक मस्जिद की दीवार पर धार्मिक नारा लिखवाया।
नेशनल डेस्क : कर्नाटक के Bagalkot जिले से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने नाबालिग बेटे से शहर की एक मस्जिद की दीवार पर धार्मिक नारा लिखवाया।
बच्चों के साथ घूमने निकला था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान यमुनोरी भजंत्री के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार रात अपने बेटे और रिश्तेदारों के बच्चों को लेकर ऑटो में घूमने निकला था। बताया जा रहा है कि कुल छह बच्चे उसके साथ थे। इसी दौरान वह एक मस्जिद के पास रुका और अपने 12 वर्षीय बेटे को दीवार पर ‘जय श्री राम’ लिखने के लिए कहा।
सीसीटीवी फुटेज से सामने आई घटना
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो अधिकारियों ने मौके पर जाकर फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग बच्चे को भी आवश्यक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर Juvenile Justice Board के सामने पेश किया गया है।
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
मामले को लेकर Siddharth Goyal, पुलिस अधीक्षक बागलकोट ने कहा कि जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध या भड़काऊ गतिविधि में बच्चों का इस्तेमाल न करें।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और मस्जिद से जुड़े समुदाय द्वारा शांति और संयम बनाए रखने की सराहना की। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।