आसमानी आफत: खेत में काम कर रहे किसानों पर गिरी बिजली, झुलसने से दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम

Edited By Updated: 19 Jul, 2026 12:03 PM

uttarakhand farmers working in a field struck by lightning die

उत्तराखंड में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन के बीच अब आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हो रही है। हरिद्वार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत में काम कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली...

Uttarakhand Monsoon Tragedy : उत्तराखंड में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन के बीच अब आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हो रही है। हरिद्वार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत में काम कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार ग्राम डालूवाला मजबता में शनिवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय खेत में कार्य कर रहे नरेंद्र सिंह उफर् नगीन (55) पुत्र स्व. अतर सिंह निवासी ग्राम डालूवाला मजबता तथा रणधीर सिंह (38) पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। 

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोलीं- इलाज के नाम पर पति को एम्स में कैद कर रही है दिल्ली पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल रुड़की के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमाटर्म कराया जा रहा है और आवश्यक वैधानिक कारर्वाई की जा रही है। 

इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है। मानसून के दौरान लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के मद्देनज़र प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!