Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Feb, 2024 08:22 AM

एक डॉक्टर से विवाहित युवती ने शुक्रवार देर शाम अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की, क्योंकि उसके पति ने चाय के लिए घर आने में असमर्थता जताई थी।
नेशनल डेस्क: एक डॉक्टर से विवाहित युवती ने शुक्रवार देर शाम अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की, क्योंकि उसके पति ने चाय के लिए घर आने में असमर्थता जताई थी।
भायली इलाके में 28 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाने की कोशिश करने से पहले अपने पति को वीडियो कॉल किया। पुलिस के मुताबिक, महिला ने शुक्रवार शाम को अपने पति को फोन कर चाय के लिए घर आने को कहा था। पति ने कहा कि वह घर नहीं आ सकता क्योंकि वह बहुत बिजी है बस इस बात से नाराज हुई पत्नी ने घर में आत्महत्या का प्रयास किया।
मामला वडोदरा का जहां के तालुका पुलिस स्टेशन के पुलिस उप-निरीक्षक जेयू गोहिल ने कहा कि पति ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह घर नहीं आएगा, तो पत्नी ने उसे वीडियो कॉल किया, जहां उसने उसे बताया कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेगी। गोहिल ने कहा, महिला ने अपने पति को एक 'दुपट्टा' दिखाया, जिसका इस्तेमाल वह फांसी लगाने के लिए करेगी।
डॉक्टर तुरंत घर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा और उसे नीचे उतारा। वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया। घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया और जांच शुरू करने के लिए स्टेशन डायरी में प्रविष्टि की गई। गोहिल ने कहा कि महिला का बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी। हालांकि महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसके माता-पिता ने पुलिस से बात की है और कोई शिकायत नहीं दी है।