Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Apr, 2026 10:48 AM

सोशल मीडिया के जमाने में हर एक शख्स आज आम से खास बना गया है। एक वीडियो वायरल होती ही लाखों लोग उनके फ्लोवर्स बन जाते है। ऐसा ही एक नया वीडियो सामने आया जिसे देखते ही देखते उसके 70 Milion views हो गए।
नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया के जमाने में हर एक शख्स आज आम से खास बना गया है। एक वीडियो वायरल होती ही लाखों लोग उनके फ्लोवर्स बन जाते है। ऐसा ही एक नया वीडियो सामने आया जिसे देखते ही देखते उसके 70 Milion views हो गए।
दरअसल, वाराणसी के चेतगंज इलाके में स्थित एक हॉरर थीम रेस्टोरेंट इन दिनों बड़े विवाद में आ गया है। इस रेस्टोरेंट का नाम ‘कंकाल हॉरर रेस्टोरेंट’ बताया जा रहा है, जहां का माहौल भूत-प्रेत और डरावने कंकालों की थीम पर बेस है। यहां आने वाले कस्टमर को मनोरंजन के लिए डरावना अनुभव देने के लिए स्टाफ भूत और कंकाल जैसी पोशाकें पहनता है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इस पूरी थीम को विवादों में डाल दिया है।
वीडियो में देख सकते है कि रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भूत की ड्रेस में एक छोटे बच्चे के पास जाकर उसे डराने लगता है। बच्चा बहुत ज्यादा घबरा जाता है और रोते हुए बार-बार अपने पिता से मदद की गुहार लगाता है। वह “प्लीज पापा नहीं” कहते हुए डर से कांपता हुआ नजर आता है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि उस समय बच्चे के माता-पिता वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कर्मचारी को रोकने के लिए तुरंत कोई कदम नहीं उठाया। इस घटना का वीडियो रेस्टोरेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया और अब तक इसे लाखों-करोड़ों बार देखा जा चुका है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अधिकतर यूजर्स ने इसे गलत बताया है और कहा है कि छोटे बच्चे को इस तरह डराना सही नहीं है, इससे उसके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और लंबे समय तक डर या ट्रॉमा भी रह सकता है। कई लोगों ने माता-पिता की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं कि उन्होंने इस स्थिति को क्यों नहीं रोका। वहीं कुछ यूजर्स इसे सिर्फ एक मनोरंजन का हिस्सा मानकर हल्के में ले रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या कम है।