वीडियो : रायल एनफील्ड मोटरसाइकिल को लगी आग के बाद ब्लास्ट, वीडियो वायरल

Edited By Updated: 04 Apr, 2022 09:12 PM

video royal enfield motorcycle explodes after fire video goes viral

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के बाहर खड़ी एक रॉयल एनफील्ड बाइक में अचानक आग लगने के बाद उसमें ब्लास्ट हुआ है।

नई दिल्ली : सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के बाहर खड़ी एक रॉयल एनफील्ड बाइक में अचानक आग लगने के बाद उसमें ब्लास्ट हुआ है। घटना आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़के द्वारा उक्त बाइक को बिना रुके 387 कि.मी. तक का लंबा सफर कर डाला। मोटरसाइकिल के मालिक रविचंद्रन ने बताया कि बाइक को मंदिर के बाहर खड़ा करके जब वह अंदर चला गया तो पीछे से बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक की पैट्रोल टंकी में ब्लास्ट हो गया। 

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि घटना वाली जगह पर खड़े लोग ये देखकर शॉक्ड हैं कि पहले तो बाइक में आग लगी और फिर उसका पैट्रोल टैंक ब्लास्ट हो गया। हालांकि वहां खड़े लोग बाइक पर पानी डालकर आग को काबू करने में सफल रहे। 
देखें वीडियो

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!