Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Mar, 2026 11:49 AM

live-in relationship committed suicide: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने मौत को गले लगा लिया। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मृतका एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन...
live-in relationship committed suicide: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने मौत को गले लगा लिया। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मृतका एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आत्महत्या करने से पहले युवती ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने अपनी आपबीती बताते हुए सिपाही पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवती का आरोप था कि आरोपी कांस्टेबल, जिसकी पहचान जेबी गौतम के रूप में हुई है, उसे शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से अपनी पत्नी की तरह साथ रख रहा था। वीडियो में उसने भावुक होकर कहा कि सिपाही ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जब भी उसने शादी का दबाव बनाया, तो वह परिवार की मर्जी न होने का बहाना बनाकर पीछे हट गया। युवती ने वीडियो में यह अंदेशा भी जताया था कि आरोपी खुद एक पुलिसवाला है, इसलिए शायद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। उसने अपनी मौत के लिए जेबी गौतम और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई थी।
वीडियो के वायरल होने और युवती की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी सिटी अली अब्बास ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।