विस्तारा के प्लेन का इंजन फेल, बैंकॉक से दिल्ली लौटी थी फ्लाइट, यात्री सुरक्षित

Edited By Updated: 06 Jul, 2022 06:24 PM

vistara plane engine failed flight returned from bangkok to delhi

दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विस्तारा एयरलाइन के विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस विमान ने बैंकाक से उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी

नेशनल डेस्कः दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विस्तारा एयरलाइन के विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस विमान ने बैंकाक से उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एयरलाइन ने कहा कि मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान के एक इंजन में ‘‘मामूली'' खराबी आई थी।

डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि रनवे से हटने के बाद विमान का इंजन संख्या-2 बंद कर दिया गया क्योंकि पायलट इंजन संख्या-1 का इस्तेमाल कर एकल इंजन से संचालन करना चाहते थे। हालांकि, बाद में इंजन संख्या-1 ने भी काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद विमान को अन्य वाहन की सहायता से हटाया गया। उन्होंने बताया कि विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!