Rain Alert: देश में ठंड के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 07:06 PM

weather alert imd warns of heavy rain and storms in these states

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। 13 अक्टूबर से राजधानी क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा, लेकिन केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वोत्तर में अगले सात दिनों तक हल्की से...

नेशनल डेस्कः दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में ठंड ने जोर पकड़ लिया है, जबकि कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 13 अक्टूबर से राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और तूफानी गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 18 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के असम में भी विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में कई इलाकों में 7 से 20 सेमी तक बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश हुई है।

दक्षिण भारत में 12 से 18 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में हल्की से भारी बारिश होगी। केरल, माहे, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 12 और 13 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का भी अनुमान है।

भारी बारिश की चेतावनी

पूर्व और मध्य भारत में 12 अक्टूबर को ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच ओडिशा तथा 14 से 16 अक्टूबर के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 12 अक्टूबर को बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 7 से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। केरल, माहे, ओडिशा, असम और तमिलनाडु के कई इलाकों में 7 से 11 सेमी बारिश हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!