Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, AQI में भी बड़ा सुधार

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 11:53 AM

weather takes a turn in delhi ncr with heavy rainfall

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के सफदरजंग स्थित मुख्य केंद्र ने न्यूनतम तापमान 27 डिग्री...

Delhi Rain Forecast : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के सफदरजंग स्थित मुख्य केंद्र ने न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो पिछले दिन के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। अन्य मौसम केंद्रों में लोधी रोड में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं आयानगर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पालम में यह 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा दिल्ली में सबसे कम तापमान रिज क्षेत्र में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस केंद्र पर पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: हथियारबंद हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी, 8 साल की बच्ची समेत दो घायल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मात्रा में बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम में सबसे अधिक 16.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। इसके बाद रिज में 11.1 मिमी, आयानगर में 8.2 मिमी , सफदरजंग में 6.4 मिमी और लोधी रोड क्षेत्र में 1.6 मिमी बारिश हुई। 

यह भी पढ़ें: Partner for Rent: अब भारत में भी मिलेगा किराए का पार्टनर, इस नई वेबसाइट की एंट्री ने उड़ाए सबके होश

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 92 दर्ज किया गया जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 तक 'मध्यम', 201 से 300 तक 'खराब', 301 से 400 तक 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने के आसार है जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!