बारिश, आंधी और ओले... दिल्ली-UP, पंजाब समेत इन 10 राज्यों में मौसम बदलेगा, IMD की सख्त चेतावनी जारी

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 08:06 PM

weather to change in these 10 states including delhi up and punjab

देशभर में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने की खबर आ रही है, मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज केरल में दस्तक दे सकता है, जिसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने की संभावना है।

नेशनल डेस्क : देशभर में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने की खबर आ रही है, मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज केरल में दस्तक दे सकता है, जिसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली-NCR में 6 जून तक बारिश

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 4 जून को गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 जून को भी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल-उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 जून, उत्तराखंड में 4 से 5 जून तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी खतरा बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बदलेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 जून को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 जून को भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जून तक बारिश की संभावना।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 जून को बारिश व आंधी के आसार।
राजस्थान में 4 से 6 जून तक धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट।
मध्य प्रदेश में 5 जून तक कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी।
छत्तीसगढ़ में 6 और 7 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!