दिल्ली में आंधी-तूफान, बारिश की संभावना, IMD का येलो अलर्ट जारी

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 07:40 PM

possibility of thunderstorms and rain in delhi imd issues yellow alert

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार शाम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए अनुमान जताया कि देर शाम तक दिल्ली के कई जिलों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार शाम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए अनुमान जताया कि देर शाम तक दिल्ली के कई जिलों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे, बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश से दिनभर की उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में यातायात की रफ्तार धीमी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!