just now
1 hour ago
2 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Yaspal,Updated: 22 Aug, 2018 05:34 AM
केंद्र सरकार के अनुरोध पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कई राज्यों के राज्यपाल का फेरबदल किया है तो कई नए राज्यपालों को भी मनोनीत किया है।
नेशनल डेस्कः केंद्र सरकार के अनुरोध पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कई राज्यों के राज्यपाल का फेरबदल किया है तो कई नए राज्यपालों को भी मनोनीत किया है। इनमें से ही एक नाम है लाल जी टंडन, जिन्हें बिहार का राज्यपाल मनोनीत किया गया है। राजनीति में सभासद से संसद तक का सफर तय करने वाले लालजी टंडन के जीवन पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बेहद असर रहा है। वे खुद कहते हैं कि अटल जी उनके साथी, भाई और पिता रहे। अटल जी के साथ उनका साथ करीब 5 दशकों का रहा। इतना लंबा साथ अटल का शायद कभी किसी के साथ रहा हो। राज्यपाल मनोनीत होने के बाद लालजी टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि वह बिहार के विकास में योगदान देने की कोशिश करेंगे। राज्य के अभिभावक की भूमिका में वह रहेंगे। लालजी ने कहा कि वह नीतीश कुमार उनके पुराने मित्र रहे हैं। उन्हें नहीं लगता कि हम दोनों के बीच कोई परेशानी आएगी। लखनऊ में जन्में लालजी टंडन का 1958 में शादी के बंधन में बंध गए। स्नातक उन्होंने शिक्षा हासिल की है। उनके पुत्र गोपाल जी टंडन इस वक्त उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री हैं। वे अपने शुरूआती जीवन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े। इसी दौरान वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संपर्क में आए। इसके बाद उनका करीब 5 दशकों तक अटल बिहारी वाजपेयी के साथ संबंध कायम रहा। पिछले दिनों अटल जी के देहांत पर लाल जी काफी परेशान रहे। लखनऊ की सड़कों पर अटल और लाल जी टंडन के साथ तमाम किस्से लोगों की जुंबा पर रहते हैं। सभासद से संसद और अब राजभवन का सफर तय करने वाले लालजी टंडन ने उत्तर प्रदेस की राजनीति में कई अहम प्रयोग भी किए। 90 के दशक में प्रदेस में बीजेपी और बसपा गठबंधन की सरकार बनाने में भी उनका अहम योगदान माना जाता है। बसपा सुप्रीमो मायावती को उन्होंने बहन माना और खुद मायावती ने लालजी को राखी बांधी। 1978 से 1984 तक और 1990 से 1996 तक लालजी टंडन दो बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। इस दौरान 1991-92 की यूपी सरकार में वह वित्त मंत्री भी रहे। इसके बाद वह 1996 से 2009 तक लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 1997 में वह नगर विकास मंत्री रहे। यूपी विधासभा में वह विपक्ष के नेता भी रहे। 2009 में जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति से दूर हुए और उनकी ऐतिहासिक लखनऊ लोकसभा सीट खाली हुई तो लालजी टंडन को ही बीजेपी ने उनका उत्तराधिकार सौंपा। उन्होंने ये चुनाव आसानी से जीता और लोकसभा में पहुंचे। पूर्व बीजेपी सांसद लालजी टंडन ने अपनी किताब ‘अनकहा लखनऊ’ में कई खुलासे किए। इसमें उन्होंने लिखा कि पुराना लखनऊ के लक्ष्मण टीले के पास बसे होने की बात कही। टंडन के मुताबिक, लक्ष्मण टीला का नाम पूरी तरह से मिटा दिया गया है। अब यह स्थान टीले वाली मस्जिद के नाम से जाना जा रहा है। उनके अनुसार, लखनऊ की संस्कृति के साथ भी जबरदस्ती हुई है। अपनी किताब में टंडन ने पार्षद से लेकर कैबिनेट मंत्री और दो बार सांसद तक का 8 दशक से अधिक का सामाजिक एवं सियासी सफर दर्ज किया है। लालजी के मुताबिक, लखनऊ पौराणिक इतिहास को नकार ‘नवाबी कल्चर’ में कैद करने की कुचेष्टा के कारण यह हुआ। लक्ष्मण टीले में शेष गुफा थी, जहां बड़ा मेला लगता था। खिलजी के वक्त यह गुफा ध्वस्त की गई। बार-बार इसे ध्वस्त किया जाता रहा और यह जगह टीले में बदल गई। बाद में औरंगजेब ने यहां एक मस्जिद बनवा दी
CM मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
'एथनॉल नहीं, यह सरकारी मिलावट का मॉडल है!' Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप- जानें कैसे आपकी गाड़ी को...
LPG Cylinder booking की टेंशन खत्म, अब 10 मिनट में आपके घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानिए कैसे
जमानत पर आते ही गवाह का कत्ल, फिर पुलिस को देख तान दी बंदूक... जानिए कैसे हुआ खूंखार बदमाश का...
Delhi Red Fort closed: दिल्ली घूमने वालों के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त तक बंद रहेगा ऐतिहासिक लाल...
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू: अब 3 घंटे का सफर सिर्फ 35 मिनट में! बिना टोल प्लाजा रुके दौड़ाइए 120...
सफर से शुरू हुई Love Story, मंदिर में लिए 7 फेरे, फिर एक दिन आई वो फोन कॉल जिसने...
दतिया उपचुनाव के बीच ट्रेन में हुई BJP-Congress प्रदेश अध्यक्षों की मुलाकात, सियासी टकराव के बीच...
Jaipur Delhi Toll Hike: NHAI पर सफर करना हुआ महंगा, टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, रात 12 बजे से लागू...
Wife के साथ Post Office की इस सेविंग्स स्कीम में करें निवेश: हर महीने पाएं ₹9,250 की तय कमाई
USD $
22/07/2026 16:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज आपको दिनभर संभल कर रहने की जरूरत है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए आपका फायदा उठा
वृष राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। लंबी यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन राशि वालों नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए समय उत्तम है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क राशि वालों कार्यक्षेत्र में मेहनत की अपेक्षा कम परिणाम प्राप्त होंगे। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कोई आर्थिक नुकसान
सिंह राशि वालों ऑफिस में अधिकारियों के बीच काम को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण
कन्या राशि वालों मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से
तुला राशि वालों मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, सावधान रहें। कोई भी पेपर वर्क को अभी
वृश्चिक राशि वालों व्यवसाय में किसी से भी साझेदारी करते समय सोच-विचार जरूर कर लें। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगे।
धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। वर्किंग महिलाओं को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात
मकर राशि वालों आज आपका दिन शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में लिए नए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक लाभ हो
कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी को उधार न दें तो ही बेहतर होगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes