Gold Price Down on MCX: गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों को राहत! सोने में आई बड़ी गिरावट

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 10:22 AM

relief for gold jewellery there has been a big in the price of gold

अगर आप आज गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए राहत भरी खबर हो सकती है। सोने चांदी की कीमतों में आज (27 जून) बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1.04 फीसदी लुढ़क कर 96,077 रुपए,...

बिजनेस डेस्कः अगर आप आज गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए राहत भरी खबर हो सकती है। सोने चांदी की कीमतों में आज (27 जून) बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1.04 फीसदी लुढ़क कर 96,077 रुपए, जबकि चांदी के भाव 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 1,06,347 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,341.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,348 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 29.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,318.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.56 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 36.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 98,600 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 98,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें भी 1,03,100 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना मामूली रूप से बढ़कर 3,334.41 डॉलर प्रति औंस हो गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!