गांव राया में संदिग्ध हालात में झुलसने से महिला की मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By Updated: 21 May, 2022 04:39 PM

woman died in mysteriously fire samba

विजयपुर पुलिस थाने के अधीन आते गांव राया में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होगई। बताया गया है कि महिला की मौत झुलसने से हुई।

साम्बा : विजयपुर पुलिस थाने के अधीन आते गांव राया में  एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होगई। बताया गया है कि महिला की मौत झुलसने से हुई। मृतका का नाम अनुराधा पत्नी सुरजीत पटयाल बताया गया है।

 

लगभग 35 वर्षीय यह महिला शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर में ही झुलस गई। 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी इस महिला को पहले विजयपुर के एमरजेंसी अस्पताल में लाया गया व बाद में जीएमसी जम्मू में भेज दिया गया। जहां इसने दम तोड़ दिया।

 

पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस महिला का अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था जिससे यह काफी परेशान थी। आज भी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के बाद घर में भी आग लग गई जिसर पर काबू पाने के लिए फायर टेंडर मंगाना पड़ा। 


वहीं जीएमसी में मृतका के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया व अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!