मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 झुलसे

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 10:13 AM

tazia comes into contact with high tension line in ratlam 3 dead

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां मुहर्रम के मौके पर निकाले जा रहे एक ताजिया जुलूस के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।...

High-Tension Wire Accident : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां मुहर्रम के मौके पर निकाले जा रहे एक ताजिया जुलूस के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को इस दुखद घटना की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, NEP पर काम को सराहा

अधिकारियों ने बताया कि पिपलौदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में ताजिये के साथ जुलूस निकाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि ताजिया बीती रात 11:15 बजे के आस-पास बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे उसमें करंट फैल गया और उसे उठाकर ले जा रहे कई लोग झुलस गए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है। 

 

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद 10 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हतनारा के मेवाती मोहल्ला से निकले जुलूस के दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकरा गया। इसके बाद ताजिया उठा रहे लोग करंट लगने से नीचे गिर पड़े। रतलाम चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारी डॉ. रवींद्र सोलंकी ने बताया कि अस्पताल लाए गए घायलों में तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!