फंदे से लटकी मिली महिला, पति और ससुराल वालों पर मामला

Edited By Updated: 11 Sep, 2025 12:44 AM

woman found hanging case filed against husband and in laws

जिले के एक गांव में 24 वर्षीय महिला अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार शाम चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रेनू यादव...

नेशनल डेस्क: जिले के एक गांव में 24 वर्षीय महिला अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार शाम चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रेनू यादव की शादी तीन जून 2023 को शाहपुर गांव के विजय शंकर यादव से हुई थी।

रेनू के पिता, विसर्जन यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि विवाह के तुरंत बाद रेनू के पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार शाम पति और ससुराल वालों ने रेनू को फंदे पर लटका दिया।

स्थानीय थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि पिता की शिकायत पर विजय शंकर यादव, उसके भाइयों शिवशंकर और रामाशंकर, दो भाभियों और एक बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पाठक ने कहा, ‘‘पति को बुधवार को धरमपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!