शेरों के साथ सोती दिखी महिला, VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Edited By Updated: 10 Nov, 2024 12:14 PM

woman seen sleeping with lions video created a stir on social media

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि एक महिला बिस्तर पर लेटी हुई है, साथ ही उसके चारों और शेर के बच्चे है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, और इस पर विभिन्न तरह...

नेशलन डेस्क : सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि एक महिला बिस्तर पर लेटी हुई है, साथ ही उसके चारों और शेर के बच्चे है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, और इस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

वीडियो में क्या है खास?
वीडियो में फ्रेया एस्पिनॉल नाम की एक महिला बिस्तर पर आराम से सोई हुई हैं, और उनके चारों ओर शेर के बच्चे खेल रहे हैं। इन बच्चों का चेहरा फ्रेया के चेहरे के पास दिखाई दे रहा है, जो काफी प्यारा लग रहा है। इस वीडियो में फ्रेया ने इन शेर के बच्चों की पूरी कहानी भी साझा की है। उन्होंने बताया कि इन शावकों को बचाया गया था, जब इनकी जान खतरे में थी। इन बच्चों का जन्म एक ब्रीडर के कैद में हुआ था और इन्हें मारने की योजना बनाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें- WhatsApp ग्रुप बनाने के लिए लेना होगा लाइसेंस, एडमिन को भरने होंगे पैसे : सरकार का फैसला

फ्रेया एस्पिनॉल की रेस्क्यू कहानी
आपको बता दें कि फ्रेया एस्पिनॉल एक जानवरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के हिस्सा रही हैं। उन्होंने इन शेर के बच्चों को बचाया और उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर लाकर पालन करना शुरू किया। फ्रेया ने बताया कि इन शावकों को सही तरीके से पालने के लिए, वह उनके साथ सोने लगीं और उन्हें एक मां की तरह देखभाल देने लगीं। उनका कहना है कि इन शेरों के बच्चों को अफ्रीका भेजने का उनका प्लान है, जहां पहले भी उन्होंने रेस्क्यू किए गए शेरों को भेजा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Freya Aspinall (@freyaaspinall)

वीडियो पर सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं
आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग जंगली जानवरों के साथ इतनी नजदीकी को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  PM Internship Scheme: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन करने का आज आखिरी मौका, हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपए

सकारात्मक प्रतिक्रियाएं
कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा, "यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कोई इन शावकों की इतनी देखभाल करता है, और इनकी जान बचाई गई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह कितना सुंदर है, इन शावकों को एक भयानक भाग्य से बचाया गया।"

नकारात्मक प्रतिक्रियाएं
हालांकि, कुछ लोग जंगली जानवरों के साथ इस तरह की नजदीकी को खतरनाक मान रहे हैं। एक यूजर ने सवाल उठाया, "क्या यह महिला और इन जानवरों दोनों के लिए खतरनाक नहीं हो सकता?" एक और यूजर ने कहा, "जंगली जानवरों को कभी भी घरेलू सेटिंग में नहीं रखा जाना चाहिए, चाहे बचावकर्ता कितने भी अच्छे इरादे वाले क्यों न हों।"

फ्रेया एस्पिनॉल का वीडियो एक बार फिर यह सवाल उठाता है कि जंगली जानवरों को इंसानों के करीब लाने से क्या खतरे हो सकते हैं, चाहे उनका उद्देश्य अच्छा ही क्यों न हो। जहां एक ओर लोग फ्रेया की बहादुरी और जानवरों के प्रति उसकी देखभाल की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे खतरनाक मानते हैं और जंगली जानवरों को प्राकृतिक आवास में ही छोड़ने की बात करते हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!