चलती ट्रेन के दरवाजे पर स्टंट करना पड़ा भारी, खंभे से टकराकर युवक नीचे गिरा; Video वायरल

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 03:01 AM

performing a stunt on the door of a moving train proved costly

ट्रेन में सफर करना आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करने लगे तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

नेशनल डेस्कः ट्रेन में सफर करना आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करने लगे तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उसके साथ ऐसा हादसा हो जाता है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

ट्रेन से बाहर लटककर कर रहा था खतरनाक स्टंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज गति से चल रही ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा है। वह दरवाजे का हैंडल पकड़कर पूरे शरीर के साथ ट्रेन के बाहर लटक जाता है और चलती ट्रेन के साथ झूलने लगता है। इतना ही नहीं, कुछ देर बाद वह एक कदम और नीचे उतर जाता है और ट्रेन के बाहर बह रही तेज हवा का मजा लेने लगता है। लेकिन उसे अंदाजा नहीं होता कि उसकी यह लापरवाही कुछ ही पलों में उसकी जान पर भारी पड़ सकती है।

अचानक खंभे से टकराया सिर

वीडियो के अगले हिस्से में वही होता है जिसका डर था। ट्रेन के बाहर झूलते समय युवक का सिर और कंधा अचानक एक खंभे से टकरा जाता है। टक्कर इतनी तेज होती है कि युवक का संतुलन बिगड़ जाता है और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ता है। यह दृश्य देखकर वीडियो बना रहा व्यक्ति भी घबरा जाता है और तुरंत कैमरा बंद कर देता है। वीडियो देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खंभे से टकराने के बाद युवक को गंभीर चोट लगी होगी।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @HPhobiaWatch नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!