गुरुग्राम में एक कैफे के बाहर कुछ युवाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ...देखें वीडियो

Edited By Updated: 22 Mar, 2023 01:30 PM

youth hanuman chalisa gurugram hanuman chalisa in cafe

गुरुग्राम में एक कैफे के बाहर कुछ युवाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करने का मामला सामने आया। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।  इस दौरान आसपास के लोग भी कैफे के बाहर जुटे और उन्होंने भी युवाओं के साथ लय से लय मिलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक कैफे के बाहर कुछ युवाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करने का मामला सामने आया। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।  इस दौरान आसपास के लोग भी कैफे के बाहर जुटे और उन्होंने भी युवाओं के साथ लय से लय मिलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।  बताया जा रहा है कि ये युवा हर मंगलवार को इसी तरह कैफे के बाहर इकट्ठा होते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, हर मंगलवार को शाम के समय ऑफिसों से निकलने वाले लोग भी इस कैफे पर होने वाले हनुमान चालीसा के पाठ में भाग लेते है और धीरे-धीरे यहां लोगों का हूजूम इकट्ठा हो जाता है। बता दें कि युवाओं कि ये लाइफ स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है । यहां युवाओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करना हर किसी को आकर्षित कर रहा है. कैफे के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए इन युवाओं का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग इसे खूब पसंद कर रहे है.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!