प्रेस की आजादी पर हमला: बिक्रम मजीठिया का Arvind Kejriwal पर तीखा तंज

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 04:36 PM

bikram majithia taunt on arvind kejriwal

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने जीरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब बचाओ रैली को संबोधित करते हुए मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला।

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने जीरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब बचाओ रैली को संबोधित करते हुए मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। इस रैली में मजीठिया ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और प्रेस की आज़ादी पर गंभीर सवाल उठाए।

सरकार को बताया 'तानाशाही' 

मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तुलना सद्दाम हुसैन और गद्दाफी जैसे तानाशाहों से की और कहा कि पंजाब डेमोक्रेटिक राज्य होने के बजाय 'पुलिस स्टेट' बन गया है। उन्होंने कहा कि 'रंगला पंजाब' का जो सपना दिखाया गया था, वह आज 'खूनी पंजाब' में बदल गया है, जहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

प्रेस की आजादी पर हमले का दावा

मजीठिया ने आरोप लगाया कि अगर कोई पत्रकार या यूट्यूब चैनल सरकार की पोल खोलता है, तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल में डाल दिया जाता है। प्रेस की आजादी पर इमरजेंसी है। 'पंजाब केसरी' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया पर दबाव बना रही है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने अरविंद केजरीवाल को साढ़े 4 फीट का बताया और कहा कि पंजाब केसरी वालों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खबरें शुरू की थीं, तो अब सरकार पंजाब केसरी वालों से पंगा ले रही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा और कहा कि दिल्ली से बैठे लोग पंजाब के खजाने को कंट्रोल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल को फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं ताकि राज्य में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बहाल हो सके। अपनी जेल यात्रा का जिक्र करते हुए मजीठिया ने कहा कि उन्होंने साढ़े 7 महीने जेल में बिताए हैं और जेल की सजाओं ने उन्हें और मजबूत बनाया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राजा वारिंग पर भी निशाना साधा और कहा कि वह वारिंग की तरह रात में टोपी पहनकर समझौता नहीं करते, बल्कि साफ बात करने वाले नेता हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, जस्सी हीरो और पूरी अकाली लीडरशिप मौजूद थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!