Bharat Mandapam Security Breach: AI समिट में हंगामे का 'ब्लूप्रिंट' आया सामने, दिल्ली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 04:34 PM

delhi police reveal protesters used special qr codes for ai summit breach

AI समिट में हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इस मामले की जांच  में दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर (ACP) देवेश कुमार महला ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे को भेदने के लिए तकनीक और चालाकी का सहारा लिया था। इस घटना...

नेशनल डेस्क: AI समिट में हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इस मामले की जांच  में दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर (ACP) देवेश कुमार महला ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे को भेदने के लिए तकनीक और चालाकी का सहारा लिया था। इस घटना को अंजाम पूरी प्लानिंग के साथ दिया गया था।    

 मामले में पुलिस ने किए बड़े खुलासे

  •  पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने एंट्री पाने के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराया था या तकनीक का इस्तेमाल कर QR कोड तैयार किए थे, जिससे वे सुरक्षा जांच (Security Screening) को पार कर सीधे मुख्य परिसर के भीतर प्रवेश करने में सफल रहे।
  •  अंदर घुसते समय किसी को शक न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के संदेश वाली टी-शर्ट्स को अपने स्वेटर और जैकेट के नीचे छिपा रखा था। बाहर से वे सामान्य आगंतुकों की तरह दिख रहे थे, लेकिन हॉल के पास पहुँचते ही उन्होंने ऊपरी कपड़े उतारकर नारेबाजी शुरू कर दी।
  •  ACP महला ने साफ  किया कि प्रदर्शनकारियों ने तकनीकी खामियों और भीड़ का फायदा उठाकर अपनी पहचान छिपाई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्हें अंदर से भी किसी स्तर पर मदद मिली थी।

4 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उल्लंघन (Security Breach) और अंतरराष्ट्रीय आयोजन में व्यवधान डालने के आरोप में कम से कम 4 मुख्य आयोजकों को गिरफ्तार किया है और कई अन्य को हिरासत में लिया है। इन सभी के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!