Edited By VANSH Sharma,Updated: 12 Feb, 2026 09:02 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब संगठन के महासचिव श्रीनिवासुलु ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।
पंजाब डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब संगठन के महासचिव श्रीनिवासुलु ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। वे फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाल ही में सफल घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। महासचिव श्रीनिवासुलु ने डॉक्टरों से भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान श्रीनिवासुलु ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कैप्टन साहब प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की देखरेख में कैप्टन अमरिंदर सिंह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here