डबल मर्डर से सनसनी, जादू-टोने के शक में युवक ने की दो की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 10:23 PM

double murder causes sensation

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में अंधविश्वास से जुड़े मानव बलि के एक संदिग्ध मामले में बृहस्पतिवार तड़के दो लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में अंधविश्वास से जुड़े मानव बलि के एक संदिग्ध मामले में बृहस्पतिवार तड़के दो लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर लोहरा गांव के बेरिहवा टोल में 21 वर्षीय युवक को यह अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने फूलकुमारी सिंह गोंड (50) और कमल नारायण सिंह गोंड (65) को अपने घर बुलाया तथा धारदार हथियार से उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब दो ग्रामीणों सुमित्रा सिंह (38) और राम भजन सिंह (35) ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह चार बजे एवं पांच बजे के बीच हुई और ऐसा लग रहा है कि यह पूर्व नियोजित थी। 

उन्होंने कहा कि हत्याओं को आरोपी के घर के बाहर आंगन में एक चबूतरे के पास अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को घटनास्थल के पास धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ी सामग्री मिली, जिससे संदेह पैदा होता है कि यह अपराध अंधविश्वास और जादू-टोना के कारण हुआ होगा। 

ग्रामीणों ने दावा किया कि आरोपी की पत्नी का कुछ महीने पहले गर्भपात हो गया था और उसे संदेह था कि इसके लिए फूलकुमारी सिंह गोंड और कमल नारायण सिंह गोंड जिम्मेदार हैं। पुलिस ने कहा, "हालांकि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के बाद मकसद का पता चल जाएगा।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!