Gold-Silver Prices: आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, गोल्ड-सिल्वर ETFs भी टूटे

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 03:57 PM

gold and silver prices fell sharply gold and silver etfs also fell

सोना और चांदी के दाम सोमवार को तेज गिरावट के साथ नीचे आ गए। MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई 4.20 लाख रुपये से घटकर 2.25 लाख रुपये पर आ गई, जबकि सोना 1.93 लाख रुपये से 1.39 लाख रुपये पर आ गया। गिरावट के कारण निवेशकों में डर बढ़ा, खासकर गोल्ड और सिल्वर...

नेशनल डेस्कः सोने और चांदी के दाम में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग आधी कीमत पर आ गई है, जबकि सोने के दाम में भी 50 हजार रुपये से अधिक की कमी आई है। खासकर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश करने वाले निवेशक अब बड़े नुकसान में हैं। सोने और चांदी में आई भारी गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर भी पड़ा है। सिल्वर ईटीएफ दो सत्रों में लोअर सर्किट पर पहुंच गया और सोमवार को 20 प्रतिशत तक गिर गया। एक हफ्ते के दौरान इसमें कुल 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं गोल्ड ईटीएफ भी सोमवार को 8 प्रतिशत टूट गया, जबकि एक हफ्ते में लगभग 15 प्रतिशत की कमी आई है।

सोमवार को दोपहर 12:30 बजे MCX पर सोना 8,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी के भाव में 39,847 रुपये की कमी हुई और यह 2,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली के कारण आई है, और फोमो में खरीदी गई संपत्तियों ने कई को नुकसान में डाल दिया है।

चांदी और सोने में रिकॉर्ड गिरावट
चांदी का वायदा भाव अपने रिकॉर्ड हाई 4,20,000 रुपये से घटकर 2,25,000 रुपये पर आ गया है, यानी सिर्फ कुछ सत्रों में 1,95,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम भी 1,93,000 रुपये के उच्च स्तर से 1,39,599 रुपये पर पहुँच गए, जिससे लगभग 51,000 रुपये की कमी हुई है।

ईटीएफ निवेशक भी प्रभावित
सोने और चांदी में आई भारी गिरावट का असर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ पर भी पड़ा है। सिल्वर ईटीएफ दो सत्रों में लोअर सर्किट पर पहुंच गया और सोमवार को 20 प्रतिशत तक गिर गया। एक हफ्ते के दौरान इसमें कुल 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं गोल्ड ईटीएफ भी सोमवार को 8 प्रतिशत टूट गया, जबकि एक हफ्ते में लगभग 15 प्रतिशत की कमी आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, जो निवेशक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश करने में फोमो हो गए थे, उनका निवेश अब लगभग आधा रह गया है। ऐसे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है।

गिरावट के प्रमुख कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी में गिरावट के पीछे कई कारण हैं:

- इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी।

- अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के चयन की घोषणाएँ।

- कमोडिटी मार्केट में तेज शॉर्ट सेलिंग।

- निवेशकों द्वारा रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बिकवाली।

निवेशकों के लिए सुझाव
विशेषज्ञ निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। सोने और चांदी में बड़े स्तर पर गिरावट पर थोड़ी-थोड़ी खरीदारी कर सकते हैं। पोर्टफोलियो में कीमती धातुओं का हिस्सा 10–20 प्रतिशत से अधिक न हो, यह सुरक्षित रणनीति मानी जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!