Gold-Silver Rate: सोना-चांदी के दामों में उछाल, बुधवार को जारी हुए नए रेट

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 12:38 PM

gold silver rate

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बुधवार को नए रेट जारी कर दिए गए हैं।

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बुधवार को नए रेट जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,57,000 रुपये हो गई है, जो मंगलवार को 1,56,500 रुपये थी। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,46,010 रुपये पर पहुंच गया है, जो पहले 1,45,550 रुपये था। अगर चांदी की बात करें तो बुधवार को चांदी का भाव बढ़कर 2,47,500 रुपये हो गया है।

वहीं आपको बता दें कि MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1.32 फीसदी यानि 2046 रुपए की तेजी के साथ 1,53,464 रुपए पर कारोबार कर रहा है। चांदी की बात करें तो इसमें 3.59 फीसदी (8406 रुपए) का उछाल आया है। चांदी की कीमत 2,37,189 रुपए पर है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!