PSPCL का जेई रंगे हाथ गिरफ्तार!  बिजली चोरी का केस हटाने के बदले मांगी रिश्वत

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 08:50 PM

pspcl je arrested red handed

विजिलेंस ब्यूरो ने आज फाजिल्का में पीएसपीसीएल के एक जेई को सरकारी गवाहों के मौजूदगी में 4,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इस सबंध में फाजिल्का हलके के गांव गागन का के रहने वाले एक व्यक्ति ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वह खेती का...

फाजिल्का (नागपाल) : विजिलेंस ब्यूरो ने आज फाजिल्का में पीएसपीसीएल के एक जेई को सरकारी गवाहों के मौजूदगी में 4,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इस सबंध में फाजिल्का हलके के गांव गागन का के रहने वाले एक व्यक्ति ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वह खेती का काम करता है। उसके परिवार के सदस्य ने खराब बिजली मीटर की सप्लाई शुरू करने के लिए मेन बिजली तार से सीधी लाइन डाली हुई थी। इसकी चेकिंग जेई स्वर्ण सिंह ने की। चैकिंग के बाद उसने शिकायतकर्ता पर बिजली चोरी का केस दर्ज करने की धमकी दी। जिसके बाद शिकायतर्कता जेई से मिला, जिसने शिकायत निपटाने के लिए उससे 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

इसके बाद शिकायतकर्ता और जेई के बीच 4,000 रुपए में मामला तय हो गया। शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत रिकार्डिंग कर ली। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और संबंधित जेई को दो सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में 4,000 रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। स्वर्ण सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर पुलिस स्टेशन में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!