Valentine's Week पर पंजाब पुलिस का युवाओं को खास संदेश, पढ़ें...

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 01:46 PM

punjab police s special message to the youth on valentine s week

पंजाब पुलिस द्वारा वैलेंटाइन वीक के मौके पर युवाओं को खास संदेश दिया

 चंडीगढ़: पंजाब पुलिस द्वारा वैलेंटाइन वीक के मौके पर युवाओं को खास संदेश दिया जा रहा है और उन्हें “इंटेलिजेंट” बनने की सलाह दी जा रही है। 

पुलिस का कहना है कि आजकल केवल साइबर ठग ही नहीं, बल्कि गैंगस्टर और आतंकवादी संगठन भी इंटरनेट मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। वे फर्जी प्रोफाइल और भावुक बातचीत के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। युवाओं को हनी ट्रैप में फंसाने के बाद देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।

झूठे प्यार में फंसे युवा इसे सच्चा प्यार मान लेते हैं और जब तक उन्हें वास्तविकता का पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और उन्हें फिर सलाखों के पीछे जाना पड़ता है। पंजाब पुलिस का उद्देश्य केवल युवाओं को यह संदेश देना है कि वे इंटरनेट मीडिया की दुनिया में सतर्क रहें और किसी भी तरह के फरेब में न आएं। इसके अलावा पुलिस द्वारा इंटरनेट पर पोस्ट करके ट्रैफिक नियमों का पालन करने के भी संदेश दिए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!