Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Feb, 2026 09:03 AM

Sun Transit 2026 Horoscope Update: महाशिवरात्रि से ठीक पहले सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह गोचर कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। 12 फरवरी 2026 को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो...
Sun Transit 2026 Horoscope Update: महाशिवरात्रि से ठीक पहले सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह गोचर कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। 12 फरवरी 2026 को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य का यह गोचर 12 फरवरी को तड़के 4 बजकर 8 मिनट पर होगा। सूर्य देव इसके बाद 14 मार्च 2026 की देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके पश्चात वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य कुंभ संक्रांति का पुण्यकाल
सूर्य संक्रांति का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है। सूर्य के कुंभ संक्रांति का पुण्यकाल अगले दिन सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सूर्य देव की पूजा, दान और स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का यह गोचर खासतौर पर तीन राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, सफलता और सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है।

मेष राशि (Aries)
सूर्य देव आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जो आय, लाभ और इच्छापूर्ति का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए और लाभकारी प्रस्ताव मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है।
उपाय: शुभ फल पाने के लिए मंदिर में गुड़ से बने हलवे का प्रसाद अर्पित करें।
तुला राशि (Libra)
सूर्य देव आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे, जो शिक्षा, बुद्धि, संतान और प्रेम से जुड़ा होता है। इस गोचर के प्रभाव से पढ़ाई में सफलता मिलेगी। गुरु और शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: 14 मार्च तक प्रतिदिन जल में लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
मकर राशि (Capricorn)
सूर्य देव आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो धन और वाणी का स्थान है। इस दौरान धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि स्वभाव में थोड़ी कठोरता आ सकती है।
उपाय: सूर्य देव की कृपा के लिए मंदिर में नारियल तेल की शीशी दान करें।
