पंजाबी सिंगर Jyoti Nooran के घर के बाहर फायरिंग की खबर फर्जी, पुलिस ने किया स्पष्ट

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 10:25 AM

punjab singer jyoti nooran news

बुधवार रात पंजाबी गायिका ज्योति नूरां के मकसूदां स्थित नए घर के

जालंधर: बुधवार रात पंजाबी गायिका ज्योति नूरां के मकसूदां स्थित नए घर के बाहर कथित फायरिंग की खबर से इलाके में दहशत फैल गई थी। हालांकि जालंधर पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह फर्जी बताया है। उक्त दावा जालंधर की एडीसीपी Akarshi Jain ने किया है, उनका कहना है कि पुलिस जांच में फायरिंग जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। 

बता दें कि गत दिवस ज्योति नूरां के वसंत कुंज, मकसूदां स्थित घर के नजदीक एक एक्टिवा सवार युवक की संदिग्ध गतिविधियां देखी गई। जैसे ही स्थानीय लोगों ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज देखी तो युवक की गतिविधियां देख कर गायिका के घर बाहर गोलियां चलने की अफवाह फैल गई। इलाके में गोलियां चलने की अफवाह फैलने को देर नहीं लगी और इलाके के लोग दहशत में आ गए। हालांकि देर शाम थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने किसी प्रकार की कोई फायरिंग न होने की पुष्टी कर दी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब सवा 9 बजे गायिका ज्योति नूरां के घर के करीब एक एक्टिवा सवार आकर रुका। उसने डब से पहले पिस्तौल निकाली। सी.सी.टी.वी. कैमरे में वह ऐसे दिखाई दे रहा था कि जैसे पिस्टल को लोड कर रहा हो। उसके बाद उसने 2 बार इसी तरह करके एक्टिवा की डिग्गी खोली। सी.सी.टी.वी. फुटेज में किसी प्रकार की फायरिंग की कोई रोशनी आदि नहीं दिखाई दी लेकिन जब स्थानीय लोगों ने फुटेज देखी तो गोलियां चलने की अफवाह फैल गई। स्थानिय लोगों ने ज्योति नूरां के रिश्तेदारों को भी फोन कर दिया। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से न ही तो कोई खोल मिला और न ही कोई गवाह जिसने फायरिंग की आवाज सुनी हो। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक की तो फिर क्लीयर हुआ कि वहां किसी प्रकार की कोई फायरिंग नहीं हुई है।

थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने अलग अलग एंगलों से फुटेज चैक किए हैं लेकिन गोली नहीं चली। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि दहशत मचाने के लिए किसी ने ऐसा किया हो। हालांकि बाद में यह भी चर्चा रही कि युवक से फायर मिस हो गया और फिर वह वहां से निकल गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!