26 जनवरी को भी पतंगबाजी का मजा खराब करेगी बारिश? जानें मौसम को लेकर ताजा जानकारी

Edited By Updated: 25 Jan, 2026 06:11 PM

punjab weather new update

बसंत पंचमी के दिन हुई बारिश से पंजाब में पतंग उड़ाने का उत्साह फीका पड़ गया था।

पंजाब डेस्क : बसंत पंचमी के दिन हुई बारिश से पंजाब में पतंग उड़ाने का उत्साह फीका पड़ गया था। वहीं अब लोग 26 जनवरी को पतंगबाजी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, हालांकि मौसम को लेकर संशय बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत भरी जानकारी दी है। विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही सोमवार को होशियारपुर, रूपनगर और पठानकोट कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

मैदानी इलाकों में पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। पंजाब में कई जगहों पर शीतलहर और कोहरा छाए रहने की आशंका है। विभाग का कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में 27 जनवरी को फिर से बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!