Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 Mar, 2026 08:08 AM

Monalisa Marriage: महाकुंभ के दौरान अपनी रहस्यमयी नीली-भूरी आंखों की वजह से अचानक सोशल मीडिया पर छा जाने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार चर्चा उनकी खूबसूरती या वायरल वीडियो की नहीं, बल्कि उनकी शादी की...
Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ के दौरान अपनी रहस्यमयी नीली-भूरी आंखों की वजह से अचानक सोशल मीडिया पर छा जाने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार चर्चा उनकी खूबसूरती या वायरल वीडियो की नहीं, बल्कि उनकी शादी की हो रही है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। यह फैसला जितना अचानक माना जा रहा है, उतना ही विवाद भी खड़ा कर रहा है। परिवार की नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि दोनों को पहले सिविल मैरिज करनी पड़ी और बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर जाकर फेरे लेने पड़े।
मोनालिसा का नाम उस समय पूरे देश में फैल गया था जब महाकुंभ मेले में उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए थे। उनकी आंखों और चेहरे की सादगी ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया की नई सनसनी बन गईं। इसी दौरान कुछ फिल्मी लोगों की भी उन पर नजर पड़ी और उन्हें फिल्मों में मौका देने की बातें होने लगीं।
लेकिन उनकी शादी की खबर सामने आते ही फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खराब दिनों में से एक है। उनके मुताबिक उन्होंने मोनालिसा में एक अलग तरह की मासूमियत और प्रतिभा देखी थी। इसी वजह से उन्होंने उसे अभिनय की ट्रेनिंग देने और फिल्म में लॉन्च करने की घोषणा भी की थी। उनका दावा है कि जब उन्होंने यह फैसला किया था तब देश-विदेश से लोगों ने इसका स्वागत किया था। उन्होंने आगे कहा कि मोनालिसा की जिंदगी पहले बेहद कठिन थी, लेकिन अब पहले से और भी बत्तर होने वाला है।
सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि कुछ लोग शुरू से ही उनके इस फैसले के खिलाफ थे और उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश भी की गई। उनका कहना है कि जेल में रहने के दौरान भी उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी लिखना जारी रखा और फिल्म बनाने का सपना नहीं छोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे पीछे नहीं हटे।
अपने बयान में उन्होंने मोनालिसा की निजी जिंदगी के बारे में भी कई बातें कही हैं। उनका कहना है कि मोनालिसा का बचपन और पारिवारिक हालात उतने आसान नहीं थे जितने बाहर से दिखाई देते हैं। उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा अपनी असली मां को लेकर हमेशा भावुक रहती थी और कई बार उसने अपने मन की बातें उनसे साझा की थीं। मिश्रा के मुताबिक वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े दर्द और उलझनों को लेकर परेशान रहती थी।
इसी पोस्ट में सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए और इसे प्रेम कहानी नहीं बल्कि साजिश बताया। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन पर उन्होंने पहले भरोसा किया था, लेकिन बाद में वही लोग मोनालिसा के करीब आकर उसके फैसलों को प्रभावित करने लगे।
मोनालिसा की शादी के बाद अब सोशल मीडिया और फिल्म जगत में तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे दो बालिग लोगों का निजी फैसला बता रहे हैं और मोनालिसा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस मामले को अलग नजरिये से देख रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि इतनी तेजी से बदली परिस्थितियों के पीछे क्या कहानी छिपी है।