'नहीं रहे संत बाबा दिलावर सिंह ब्रहम जी'

Edited By Updated: 23 Apr, 2021 12:33 AM

sant baba dilawar singh brahm ji is no more

संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी खियाला जिला जालंधर के चांसलर संत बाबा दिलावर सिंह ब्रहम जी आज देर शाम को ब्रह्मलीन हो गए हैं। सेवा के क्षेत्र और शिक्षा के उत्थान में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके ब्रह्मलीन हो जाने से डेरा...

आदमपुर, (चांद, दिलबागी): संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी खियाला जिला जालंधर के चांसलर संत बाबा दिलावर सिंह ब्रहम जी आज देर शाम को ब्रह्मलीन हो गए हैं। सेवा के क्षेत्र और शिक्षा के उत्थान में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके ब्रह्मलीन हो जाने से डेरा संत बाबा भाग सिंह जबड़ां-माणको से जुड़ी देश-विदेश की हजारों संगतों में शोक की लहर दौड़ गई।

उक्त यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर संत बाबा मलकीयत सिंह जी के 2015 में ब्रह्मलीन हो जाने के बाद संत बाबा दिलावर सिंह जी ने उनकी जिम्मेदारियों को संभाला और पिछले 6 साल से वह बाखूबी निभाते आ रहे थे। यूनिवर्सिटी को बुलंदियों तक पहुंचाने में उनकी बहुत बड़ी भुमिका रही। पंजाब केसरी परिवार ने भी उनके ब्रह्मलीन हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!