चिट्टे का खुला खेल, इंजेक्शन लगाते युवकों के वीडियो वायरल—सरकार के नशा विरोधी दावों की खुली पोल

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 07:51 PM

young men administering injections in bathinda go viral

पंजाब सरकार के नशा मुक्त अभियान के दावों के बीच बठिंडा से सामने आई तस्वीरें डराने वाली हकीकत उजागर कर रही हैं। पिछले दो दिनों में शहर से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें युवक खुलेआम चिट्टे (हेरोइन) के इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहे...

बठिंडा (विजय वर्मा): पंजाब सरकार के नशा मुक्त अभियान के दावों के बीच बठिंडा से सामने आई तस्वीरें डराने वाली हकीकत उजागर कर रही हैं। पिछले दो दिनों में शहर से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें युवक खुलेआम चिट्टे (हेरोइन) के इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को सामने आए एक और वीडियो ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संतपुरा रोड रेलवे लाइनों के पास वायरल वीडियो में चार-पांच युवक सुनसान जगह पर बेखौफ होकर इंजेक्शन लगाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य बताता है कि नशा तस्कर और नशेड़ी किस कदर निडर होकर शहर में सक्रिय हैं। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सोनू महेश्वरी ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर सांझा किया, जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। 

इससे पहले भी नशे की हालत में चोरी करते पकड़े गए एक युवक ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि संतपुरा रोड रेलवे लाइनों के ऊपर सुबह से शाम तक नशा बेचने वाले खुलेआम खड़े रहते हैं। माल रोड क्षेत्र से भी नशा बिकने की एक अन्य वीडियो वायरल हो चुकी है, जिससे साफ है कि शहर के कई हिस्से नशे के हॉटस्पॉट बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क, सुनसान गलियां और छोड़ी गई इमारतें नशेड़ियों के अड्डे बन गई हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं। अभिभावकों ने चिंता जताई कि नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर है, परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से टूट रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी है और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवकों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार सामने आ रहे वीडियो यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या नशा विरोधी मुहिम केवल कागजी साबित हो रही है? बठिंडा की सड़कों पर इंजेक्शन का यह खुला खेल प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!