चुनाव आयोग का तीन दिवसीय राजस्थान दौरा आज से, चुनावी तैयारियों का लेगा जायजा

Edited By Updated: 29 Sep, 2023 06:21 AM

election commission s three day visit to rajasthan from today

निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचेगा।

जयपुरः निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचेगा। यह दल तीन दिन यहां रहेगा और तैयारियों की समीक्षा करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक जयपुर में रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
PunjabKesari
गुप्ता ने एक बयान में बताया कि 29 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, आयुक्त व अन्य वरिष्ठ अधिकारी जयपुर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात आयोग राज्य पुलिस, आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक कर विभाग, रेलवे तथा एयरपोर्ट आदि के नोडल अधिकारियों से चर्चा करेंगे। 
PunjabKesari
अगले दिन यानी 30 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं केन्द्रीय पुलिस बल के नोडल अधिकारियों द्वारा तैयारियों को लेकर टीम के सामने प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।
PunjabKesari
इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिला पुलिस अधीक्षकों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लेंगे। एक अक्टूबर को यह दल राज्य की मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और संवाददाताओं से बातचीत करेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!