दर्दनाक हादसा : गैस रिसाव के बाद हुआ धमाका, आग में जिंदा जलीं मां और बेटियां... गांव में मातम का माहौल

Edited By Updated: 10 May, 2026 09:58 PM

the kitchen turned into a ball of fire as soon as the gas was lit

राजस्थान के ब्यावर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। रविवार सुबह ग्राम पंचायत रेलडा के काणेचा उदावतान गांव में गैस रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके और भीषण आग की चपेट में आने से...

नेशनल डेस्कः राजस्थान के ब्यावर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। रविवार सुबह ग्राम पंचायत रेलडा के काणेचा उदावतान गांव में गैस रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके और भीषण आग की चपेट में आने से एक मां और उसकी दो नन्हीं बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

सुबह की चाय बनी 'काल'
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब 28 वर्षीय मनीषा अपनी दुकान में बनी रसोई में सुबह की चाय बनाने के लिए गई थी। सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम जाट ने बताया कि मनीषा ने जैसे ही गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की, सिलेंडर से पहले से लीक हो रही गैस ने अचानक भीषण आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि अंदर मौजूद मां और उसकी दोनों बेटियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। सूचना मिलते ही फायर अधिकारी तारांचद के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी मां और दोनों बच्चियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान और क्षेत्र में शोक
पुलिस के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वालों की पहचान मनीषा (28 वर्ष), उसकी बड़ी बेटी नविया (8 वर्ष) और छोटी बेटी पल्लवी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। एक साथ तीन मौतों की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!