Rain Alert: गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD का इस राज्य में अलर्ट

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 02:00 PM

rain alert warning issued for rain and hailstorms imd alert

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में आज बृहस्पतिवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की चेतावनी है।

जयपुरः एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में आज बृहस्पतिवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय होने से 15 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों के कुछ भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान जैसलमेर, फलौदी, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में मे कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। 

पूर्वी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक वर्षा गजसिंहपुर (गंगानगर) में 55.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!