सुरेश रैना की शादी पर ये क्या बोल गए धोनी और साक्षी?

Edited By Updated: 04 Apr, 2015 02:35 PM

article

भारतीय क्रिकेटर के दमदार खिलाड़ी सुरेश रैना की शुक्रवार रात दिल्ली के लीला पैलेस में उनके बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी हुई। शादी में क्रिकेटरों के साथ कई वीआई चेहरे भी दिखे।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर के दमदार खिलाड़ी सुरेश रैना की शुक्रवार रात दिल्ली के लीला पैलेस में उनके बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी हुई। शादी में क्रिकेटरों के साथ कई वीआई चेहरे भी दिखे। दुल्हा बने सुरेश रैना की शादी में मौजुद में लोग ऑटोग्राफ लेना चाह रहे थे लेकिन रैना ने ऑफर दिया कि ऑटोग्राफ के बदले फोटो खिंचवा लो।

वहीं, महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्‍टेज पर पहुंचे तो धोनी ने मजाक में कहा कि अब रैना भी फंस गया है, तभी साक्षी बोलीं- अब मजा आएगा। रैना के दोस्‍त कपिल गोयल के अनुसार शादी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की भी आने की चर्चा थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

शादी में खेल, फिल्म और राजनीतिक जगत की कई नामी हस्तियां शरीक हुईं। रात नौ बजे के करीब रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथी क्रिकेटर, टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो और मोहित शर्मा के अलावा टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग होटल लीला पैलेस पहुंचे। शिखर ध्यान, आशीष नेहरा, इशांत शर्मा, युवराज सिंह, इरफान पठान, मोहित शर्मा, उमेश यादव, प्रवीण कुमार, सुदीप त्यागी, अंबाती रायडू , एन श्रीनिवासन, स्टीफन फ्लेमिंग,माइकल हसी, डेवेन ब्रावो, किरन पोलार्ड, रेसलर सुशील कुमार आदि शादी में शामिल हुए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!