पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी को बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया ने सलाहकार कोच नियुक्त किया

Edited By Updated: 06 Nov, 2026 02:54 PM

australia has appointed mike hussey as a consultant coach

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी को एशेज 2027 और एकदिवसीय विश्व कप के लिए टीम का सलाहकार कोच नियुक्त किया है। माइक हसी ऑस्ट्रेलिया के आगामी कैलेंडर के दो सबसे बड़े टूर्नामेंट्स के लिए उनकी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। उन्हें...

सिडनी : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी को एशेज 2027 और एकदिवसीय विश्व कप के लिए टीम का सलाहकार कोच नियुक्त किया है। माइक हसी ऑस्ट्रेलिया के आगामी कैलेंडर के दो सबसे बड़े टूर्नामेंट्स के लिए उनकी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। उन्हें एशेज 2027 और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए सलाहकार कोच बनाया गया है। 

इसके अलावा, लॉस एंजिल्स ओलंपिक और 2028 के आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप तक चलने वाले पूरे चक्र के लिए, वे टीम के टी-20 सलाहकार भी रहेंगे। यह नियुक्ति तब हुई है, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच के रूप में हसी का आठ साल का कार्यकाल हाल ही में खत्म हुआ है। वह 2018 से इस भूमिका में थे, लेकिन इस साल फ्रेंचाइजी के नए कोचिंग स्टाफ के साथ फिर से शुरुआत करने के फैसले के चलते उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। 

ऑस्ट्रेलिया के साथ उनका काम इसी महीने के आखिर में शुरू होगा, जब ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगा। हसी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में भी टीम की मदद करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक बयान में बताया है कि टी20 में हसी की भूमिका काफी व्यापक है, जिसमें 'कैंपेन की रणनीति बनाना, विरोधी टीम के बारे में जानकारी जुटाना, नए खिलाड़यिों की तलाश करना और खिलाड़यिों के प्रदर्शन पर काम करना' जैसी चीजें शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!