B,day Special: भारत की शान हैं पीवी सिंधू, जानिए उनसे जुड़ीं कुछ खास बातें

Edited By Updated: 05 Jul, 2017 07:01 PM

india s pride is pv sindhu know some special things related to them

भारत की शान बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिन्धु का आज 22वां जन्मदिन है। ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैड

नई दिल्ली: भारत की शान बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू का आज 22वां जन्मदिन है। ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। वह देश की लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। सिंधू ने अपने खेल के प्रर्दशन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आइए जानें उनके जीवन से जुड़ीं कुछ खास बातें -

वालीबॉल खेल चुके हैं सिंधू के माता पिता 
सिंधू का जन्म 5 जुलाई 1995 में पेशेवर वॉलीबॉल के खिलाड़ी पी.वी रमण और पी. विजया के घर हुआ। उनके माता-पिता भले ही वॉलीबॉल खिलाड़ी थे, लेकिन सिंधू ने बैडमिंटन के खेल में रूचि देना पसंद किया। जब वह आठ साल की थी तो उन्होंने 2001 के ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन बने पुलेला गोपीचंद से प्रभावित होकर बैडमिंटन को अपना करियर चुना।

2010 में शुरू किया अपना अंतरराष्ट्रीय स्तर बैडमिंटन करियर
2010 में सिंधू ने जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने करियर की शुरूआत की। उसने कवार्टर फाइनल में पहुंच कर अपनी पहचान और भी मजबूत कर ली। इसके साथ ही सिंधू ने सीनियर टीम में अपनी जगह बना ली। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंधू का पहला कदम था। 2013 में सिंधू ने मलेशिया ओपन का खिताब जीता और वो सुर्खियों में आ गई। उसी साल विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। साल के अंत में मकाउ ओपन का खिताब जीता। 

2016 ओलंपिक में किया भारत का नाम रोशन
रियो ओलंपिक में सिंधू फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। सारी उम्मीदें सिंधू से थीं। सिंधू ने फैंस को निराश होने का कोई मौका नहीं दिया। फाइनल में स्पेन की दिग्गज कैरोलीना मारिन से कड़े मुकाबले के बाद हार तो मिली लेकिन वो रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई। वो ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी भी बनी थी। पूरे देश में उनका सम्मान हुआ और उम्मीदें अब भी जारी हैं।

कामयाबी के पीछे है कोच का बड़ा हाथ
2001 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पुलेला गोपीचंद की सफलता को देखकर सिंधू इतना प्रेरित हुई कि आठ साल की उम्र में ही उन्होंने बैंडमिंटन में अपनी रूचि दिखाई। गोपीचंद की वजह से सिंधु ने वॉलीबॉल की बैचमिंटन को चुना। गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी में दाखिल होने के बाद से सिंधू ने अपनी प्रतिभा के दम पर जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!