सीएसईपी ने विक्रम सिंह को चेयरमैन, राकेश मोहन को अध्यक्ष नियुक्त किया

Edited By Updated: 24 Sep, 2020 11:58 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) नीतियों पर परामर्श देने वाली संस्था सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने विक्रम सिंह मेहता को चेयरमैन और आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संस्था ने एक बयान में बताया कि विक्रम सिंह मेहता शेल ग्रुप ऑफ कंपनीज इन इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।

उसने कहा कि राहुल बजाज, आदि गोदरेज, हरि भरतिया, गौरव डालमिया और विक्रम किर्लोस्कर जैसे प्रतिष्ठित लोगों को संचालन बोर्ड के शुरुआती सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इनके अलावा उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और सार्वजनिक नीति से जुड़े लोगों को शामिल करने के लिये बोर्ड का विस्तार किया जायेगा।

सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस की शुरुआत 2013 में ब्रुकिंग्स इंडिया के रूप में हुई थी। तब यह ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन का एक विदेशी केंद्र था। सात साल की साझेदारी के बाद दोनों संस्थान औपचारिक रूप से 10 सितंबर 2020 से अलग हो गये।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!