कमजोर मांग से सोना वाायदा कीमतों में हानि

Edited By Updated: 04 May, 2021 03:56 PM

pti state story

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 158 रुपये की हानि के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 158 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की हानि के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,737 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,784.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!