Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Sep, 2026 10:22 AM

मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोना 1,51,165 रुपए और चांदी 750 रुपए फिसल कर 2,31,940 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका
नई दिल्लीः मंगलवार (15 सितंबर) को घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोना 1,51,165 रुपए और चांदी 750 रुपए फिसल कर 2,31,940 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका और बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पांच सप्ताह के निचले स्तर के करीब आ गया है।
ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 64 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।
सर्राफा बाजार में सोना 500 रुपए टूटा
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 500 रुपए टूटकर 1,55,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर में तेजी के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली से सोने में गिरावट आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, इस गिरावट के रुख के उलट चांदी की कीमत 2,34,600 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही।