सोभा लिमिटेड का चौथी तिमाही मुनाफा 65 प्रतिशत घटकर 17.9 करोड़ रुपये

Edited By Updated: 22 Jun, 2021 10:51 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) रियल्टी क्षेत्र की कंपनी सोभा लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत घटकर 17.9 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) रियल्टी क्षेत्र की कंपनी सोभा लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत घटकर 17.9 करोड़ रुपये रह गया।
एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 50.7 करोड़ रुपये रहा था। बेंगलूरू स्थित कंपनी ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।
कंपनी की चौथी तिमाही में कुल आय एक साल पहले की इसी तिमाही के 927.6 करोड़ रुपये से गिरकर 588.9 करोड़ रुपये रह गई।
वित्त वर्ष 2020- 21 में कंपनी का शुद्ध लाभ 62.3 करोड़ रुपये रह गया जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष में 281.5 करोड़ रुपये रहा था।
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय भी घटकर 2,190.4 करोड़ रुपये रह गई जो कि 2019- 20 में 3,825.7 करोड़ रुपये थी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!